
नई दिल्ली | शाबाश इंडिया।
दिल्ली की प्रमुख प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘दिल्ली गौरव’ सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्कृति युवा संस्था की ओर से पहली बार आयोजित ‘दिल्ली गौरव सम्मान’ समारोह 9 अगस्त को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। भारत गौरव, राजस्थान गौरव एवं मुंबई गौरव सम्मान की सफल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की 31 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र मौजूद रहे।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दिल्ली की प्रतिभाओं को सम्मानित करना अनुकरणीय पहल है। भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का दायित्व युवाओं पर है और सम्मानित प्रतिभाएं अपने-अपने क्षेत्रों में दिल्ली का नाम रोशन कर रही हैं।
डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि गरिमापूर्ण व्यक्तित्व का सम्मान समाज का दायित्व है। ऐसे आयोजनों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलती है और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा मिलती है।
कलराज मिश्र ने संस्कृति युवा संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करना और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।
संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि संस्कृति युवा संस्था पिछले 16 वर्षों से जयपुर मैराथन का आयोजन कर रही है। संस्था द्वारा देश-विदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए भारतीय संसद से लेकर ऑस्ट्रेलिया की संसद तक ‘भारत गौरव सम्मान’ आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा नवसंवत्सर स्वागत, वर्ल्ड हेल्थ फेस्टिवल तथा ‘दारू नहीं दूध से करें’ जैसे सामाजिक अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील खेतपालिया ने बताया कि समारोह में भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना शोवना नारायण, ब्रह्माकुमारीज नई दिल्ली केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बी.के. लक्ष्मी, आध्यात्मिक मार्गदर्शक स्वामी प्रेम अन्वेषी, पूर्व विदेश सेवा अधिकारी अखिलेश मिश्रा, नोएडा फिल्मसिटी एवं मारवाह स्टूडियोज के संस्थापक डॉ. संदीप मारवाह, फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी, ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड की संस्थापक लिबराथा कल्लाट, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष गौरव गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों की 31 प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में AI एवं डिफेंस इनोवेशन लीडर आशीष कुमार, पब्लिक रिलेशन सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक, फिल्म निर्माता-निर्देशक राज शांडिल्य, डॉ. करण चौधरी, अधिवक्ता एवं शिक्षाविद् विदुषी निशंक, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार सिन्हा, जी न्यूज के कंट्री हेड नीरज पांडे, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य गुरिंदर सिंह, गूंज फाउंडेशन के संस्थापक अंशु गुप्ता, ABP न्यूज के पत्रकार राहुल मिश्रा, शिक्षा भारती की अध्यक्ष स्वाति गर्ग, PM पब्लिशर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश बजाज, डॉ. अंशुल दीवान, केंद्रीय भंडार के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार, साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज के संस्थापक शरण झा, जनता ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश मलिक, डॉ. विनोद कश्यप, रेनू सिंह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सौरव बैसोया, वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार अदिति नागर, शेखर कौशिक एवं मुवलिट के संस्थापक एवं सीईओ मोनू चौहान शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। संस्था की ओर से डॉ. के.सी. परवल, गौरव धामाणी, देवअंजन बोस, अजय शर्मा, विजय लशियाल, सतीश शर्मा, वरुण शर्मा एवं नीलम मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सोम्यता मिश्रा ने किया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. के.सी. परवल ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


