
जयपुर | शाबाश इंडिया।
मुहाना मंडी स्थित पारस विहार, मोहनपुरा के 300 वर्ष प्राचीन पाषाण प्रतिमा चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महामना महातपस्वी आचार्य 108 श्री कुशाग्रनंदी जी महाराज के आशीर्वाद से प्रतिदिन आसपास की कॉलोनियों के सकल जैन समाज के श्रद्धालु अभिषेक एवं शांतिधारा कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मंदिर समिति के अनुसार शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को शांतिधारा का पुण्यार्जन धौलाई निवासी अधिराज के 8वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके परिवार—आर.के. जैन (रेलवे), महिमा जैन, अंकित-पायल जैन एवं अनिका जैन द्वारा किया गया।
समिति ने बताया कि लगभग 3166.66 वर्गगज क्षेत्रफल में फैले मंदिर परिसर में विशाल प्रांगण, लगभग 450 श्रद्धालुओं की क्षमता वाला कवर्ड पंडाल, वात्सल्य भोज एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिसर में भोजन व्यवस्था, धोती-दुपट्टे सहित अन्य धार्मिक आवश्यकताओं की भी समुचित व्यवस्था है।
मंदिर समिति ने समाजबंधुओं से अपील की है कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि एवं अन्य शुभ अवसरों पर अभिषेक एवं शांतिधारा का पुण्यार्जन कर धर्मलाभ प्राप्त करें। इच्छुक श्रद्धालु मंदिर समिति के माध्यम से अपना नाम दर्ज कराकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन (गोदिका) ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से मंदिर की धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता कर पुण्य संचय करने का आह्वान किया।


