Sunday, July 26, 2026

रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ की प्रथम बोर्ड एवं कमेटी मीटिंग सम्पन्न, पुष्कर में होने वाले राजतिलक एवं शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

जयपुर | शाबाश इंडिया।

रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ की प्रथम बोर्ड एवं कमेटी मीटिंग उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 8 एवं 9 अगस्त को पुष्कर में आयोजित होने वाले भव्य राजतिलक एवं शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी बोर्ड पदाधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों को उनके दायित्वों के अनुरूप जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। साथ ही आगामी सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई तथा सभी सदस्यों से टीम भावना और समर्पण के साथ अपने उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ के नवीन बोर्ड का विधिवत गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उन्हें उनकी निर्धारित जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

क्लब अध्यक्ष Rtn. अनिल जैन ने कहा कि पुष्कर में आयोजित होने वाला राजतिलक एवं शपथ ग्रहण समारोह केवल पदभार ग्रहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रोटरी की सेवा, नेतृत्व और संगठनात्मक शक्ति का उत्सव होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन ऐतिहासिक, भव्य और यादगार बनेगा। उन्होंने बताया कि नए रोटरी वर्ष में क्लब सेवा, सामाजिक सरोकार, व्यावसायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक अभिनव प्रकल्पों के माध्यम से समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करेगा।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने पुष्कर में आयोजित होने वाले राजतिलक एवं शपथ ग्रहण समारोह को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar