
सागर | शाबाश इंडिया।
सागर। जैन मिलन शाखा मकरोनिया द्वारा आदर्श गार्डन, मोती नगर में जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना से हुआ, जिसका सामूहिक गायन जैन मिलन महिला शाखा मकरोनिया की सदस्यों ने किया।
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 180 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही यूपीएससी, नीट, आईआईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित लगभग 10 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जैन मिलन शाखा मकरोनिया एवं जैन मिलन महिला शाखा मकरोनिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। शपथ गौरव अतिवीर कमलेंद्र जैन एडवोकेट ने दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष वीर दिनेश जैन कर्रापुर ने की। उन्होंने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। शाखा मंत्री अरविंद जैन गढ़ाकोटा ने शाखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीआदेश जैन एवं संदीप जैन ने किया। अंत में शाखा के कोषाध्यक्ष हेमचंद जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में ध्वजारोहण का सौभाग्य श्री अरविंद जैन (अब्बू, सौरव रोडलाइंस) को प्राप्त हुआ। चित्र अनावरण अतिवीर प्रमोद भाईजी, वीर अरविंद जैन गढ़ाकोटा एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन विनोद जैन आवारा, अरुण चंदेरिया, क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जैन बहरोल, वीर मनीष जैन विद्यार्थी, अशोक जैन पटवारी, सुकुमाल नैनधरा, राजेश, आलोक बरायठा, संपत जैन खुरई, प्रो. आनंद जैन सहित अनेक गणमान्यजनों ने किया।
इस अवसर पर सुरेश, रविंद्र जैन, प्रदीप गुन्नौर, संतोष, राकेश छुल्ला, संजय, निशिकांत सिंघई, पी.सी. जैन, अजीत, आर.के. जैन, चेतन जैन, रितेश जैन, प्रमोद जैन, महेश जैन छुल्ला, इंजीनियर दिलीप जैन, मुकेश जैन, उत्तमचंद जैन, वीर बृजेश जैन सहित बड़ी संख्या में वीर-वीरांगनाओं एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


