Tuesday, July 14, 2026

जीवदया के अंतर्गत 200 अशक्त गोवंश को अर्पित किया हराचारा और गुड़

अजमेर/शाबाश इंडिया।

श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग, अजमेर की सरावगी मोहल्ला इकाई के तत्वावधान में नागफानी स्थित आनंद गोपाल गौशाला में जीवदया का प्रेरणादायी सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर 200 अशक्त गोवंश को हराचारा एवं गुड़ अर्पित कर उनकी सेवा की गई।

महासमिति की मंत्री सुषमा पाटनी एवं रिंकू कासलीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के आतिथ्य तथा सरावगी मोहल्ला इकाई अध्यक्ष किरण गोधा के सहयोग से उनकी पुत्री आकृति के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर यह सेवा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोवंश को अपने हाथों से हराचारा एवं गुड़ अर्पित कर जीवदया का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि जीवों की रक्षा एवं सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मूक प्राणियों के संरक्षण और कल्याण के लिए किया गया सेवा कार्य मानव जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया।

सरावगी मोहल्ला इकाई की मंत्री राखी जैन ने सेवा सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हीरामणि जैन, रेनू पाटनी, मंजुला जैन, खुशी जैन, आकांक्षा जैन, प्रतीक जैन, गरिमा रावका सहित 40 से अधिक महिला सदस्यों ने सहभागिता निभाई। सभी ने अपने हाथों से गोवंश को हराचारा अर्पित कर जीवदया का अनुपम संदेश दिया।

कार्यक्रम से पूर्व महासमिति की ओर से विशिष्ट सदस्य मंजुला जैन का ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्राप्त दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के उपलक्ष्य में सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने जीवदया, पशु सेवा एवं मानवता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar