Friday, November 27, 2026

आर्यिका 105 श्री अर्हंश्री माताजी ससंघ का नेमीसागर कॉलोनी में मंगल प्रवेश

Oplus_131072

जुलूस के साथ श्रद्धालुओं ने की अगवानी, आगामी दिनों में होंगे प्रवचन एवं धार्मिक आयोजन

जयपुर (शाबाश इंडिया)।

परम पूज्य आर्यिका 105 श्री अर्हंश्री माताजी, संस्कृत श्री माताजी एवं अर्हनश्री माताजी ससंघ का नेमीसागर कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष जे.के. जैन कालाडेरा ने बताया कि इससे पूर्व पूज्य आर्यिका संघ ने श्याम नगर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से विहार किया। इसके बाद नेमीसागर कॉलोनी में जुलूस के साथ उनका मंगल प्रवेश हुआ। जुलूस में समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पूज्य आर्यिका संघ का आगामी कुछ दिनों तक नेमीसागर कॉलोनी में प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar