Friday, November 27, 2026

आचार्य पदारोहण, चरण स्थापना एवं मूर्ति अनावरण महोत्सव धार्मिक भव्यता के साथ संपन्न

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरणों की स्थापना के साथ समाज रत्न भागचंद सोनी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

अजमेर (शाबाश इंडिया)।

श्री दिगंबर जैन सिद्धकूट चैत्यालय टेम्पल ट्रस्ट, सोनीजी की नसियां के तत्वावधान में दो दिवसीय आचार्य पदारोहण महामहोत्सव, चरण स्थापना महोत्सव एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद चंद सोनी एवं प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि यह महोत्सव परम पूज्य अनासक्त महायोगी समाधि सम्राट दिगंबराचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चरण स्थापना महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज का उद्बोधन

मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि अजमेर के इतिहास में एक और स्वर्णिम कड़ी जुड़ने जा रही है। यह गौरवशाली भूमि है, जहां वर्तमान तीर्थंकर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। अजमेर का यह गौरवशाली इतिहास सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनी परिवार ने गुरुवर के चरण स्थापित कर सराहनीय कार्य किया है।

पूर्व संध्या पर हुई भव्य भक्ति संध्या

25 नवंबर, बुधवार को सायंकाल 7:15 बजे मानस स्तंभ के पास, सोनीजी की नसियां में ‘एक शाम आचार्य श्री विद्यासागर के नाम’ भक्ति संध्या आयोजित की गई। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक गौरव जैन (कुचामन) ने भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

विधान पूजन, चरण एवं प्रतिमा का अनावरण

26 नवंबर, गुरुवार को प्रातः 6:30 बजे जिनाभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रातः 7 बजे से संगीतमय आचार्य छत्तीसी महामंडल विधान पूजन आयोजित किया गया। लोकेश जैन, अंकित पाटनी एवं पंडित धनंजय कुमार जैन ने संगीत और भक्तिभाव के साथ विधान संपन्न कराया। प्रातः 9:30 बजे मुनिश्री के मांगलिक उद्बोधन हुए।

इसके बाद प्रातः 11 बजे परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नवप्रतिष्ठित चरणों पर नूतन छत्र एवं चंवर की स्थापना तथा समाज रत्न श्री भागचंद जी सोनी की अनुपम प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण निर्मल कुमार जी सोनी एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया।

इस अवसर पर सोनी परिवार की ओर से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित भी किया। सकल जैन समाज की सामाजिक संस्था की ओर से सोनी परिवार का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी साधर्मी बंधुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर निर्मल चंद सोनी, प्रमोद चंद सोनी, सुकौशल सोनी, वैभव सोनी, अक्षय सोनी, विकास कासलीवाल, योगेन्द्र काला, दिनेश जैन, प्रवीण जैन, अतुल पाटनी, सुनील बाकलीवाल, धर्मचंद पहाड़िया, कमल गंगवाल, सुभाष चंद्र पाटनी, अशोक गोधा, राजकुमार दोषी, अंकित पाटनी, पुखराज पहाड़िया, डॉ. आर.के. गोखरू, डॉ. अनिल जैन, मनीष गदिया, अजय दनगसिया, सुशील बाकलीवाल, राजेश सोनी, सुनील ढिलवारी, मोनू गदिया, नरेंद्र गोधा, दिनेश पाटनी, ताराचंद सेठी, राजकुमार गोधा, पवन जैन, नवीन पाटनी, अनिल गदिया, विजय पांड्या, लोकेश जैन, संजय सोनी, विमल गंगवाल, ललित पांड्या, अतुल पाटनी, नितिन दोषी, किशोर कासलीवाल एवं संजय कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar