Wednesday, November 25, 2026

नर्सिंग ऑफिसर रामलक्ष्मण मीणा के जन्मदिन पर 46 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Oplus_131072

रक्तदान जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में पति-पत्नी के दो जोड़ों ने भी किया रक्तदान

बूंदी (शाबाश इंडिया)। रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान जागरूकता सप्ताह (23 से 29 नवंबर) के तहत 24 नवंबर को लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट एवं रक्तकोष फाउंडेशन, बूंदी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर जिला अध्यक्ष एवं ब्लड डोनर नर्सिंग ऑफिसर रामलक्ष्मण मीणा के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया, जिसमें 46 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

शिविर के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता ने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी के प्रवक्ता रामलाल मीणा, संयोजक लोकेश गोस्वामी, रक्तवीर राजेश खोईवाल एवं हरिओम सामरबा सहित अन्य सदस्यों ने शिविर में सहभागिता निभाई और रक्त संग्रह में सहयोग किया।

इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान

शिविर में रामप्रकाश मीणा (अध्यापक), रामनिवास मीणा (एडवोकेट), धनराज मीणा (लेक्चरर), रामपाल मीणा (अध्यापक), हेमराज मीणा (अध्यापक), अब्दुल मुफीद (नर्सिंग ऑफिसर), सोनू वर्मा, दिव्यांश राठौर, दीप्तांश राठौर, हेमराज मीणा, प्रदीप वर्मा, हेमंत प्रजापत, सोनू खरेड़िया, नरेश गुर्जर, महेंद्र मीणा, आकाश मीणा, नीरज नागर, विष्णु नागर, नफीस अहमद, कालूलाल मीणा, वीरेंद्र मीणा, रितेश मीणा, सुमित गुर्जर, आशू मीणा, कुलदीप मीणा, सुनील वर्मा, रविंद्र मीणा, दिनेश मीणा, मूर्ति बाई, शाहरुख, नंदराज मीणा, मीना मीणा, मोहित योगी, मनोज मीणा, मोलत राम गुर्जर, सूरज जैन, लीलाराम मीणा, जितेंद्र मीणा, राकेश मीणा, हनुमान मीणा, शंकर पाटूदिंया, विनोद आचार्य, रेखा आचार्य एवं किशन मीणा ने रक्तदान किया।

इस दौरान नंदराज मीणा-मीना मीणा और विनोद आचार्य-रेखा आचार्य के रूप में दो दंपतियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर सहभागिता निभाई।

रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश

ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

शिविर में 46 यूनिट रक्त संग्रहित करने में सरकारी ब्लड बैंक, बूंदी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar