Sunday, November 8, 2026

एक्यूप्रेशर सेवा समिति केसरगढ़ ने मनाई भगवान धन्वंतरि की जयंती

जयपुर (शाबाश इंडिया)। एक्यूप्रेशर सेवा समिति, केसरगढ़ की ओर से भगवान श्री धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक श्री शिव लहरी जी भाई साहब एवं अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजस्थान विधानसभा से आनंद कुमार गोयल, महालेखाकार कार्यालय से घनश्याम शर्मा एवं संजय भार्गव तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी डॉ. गोविंद नारायण पारीक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र कोठारी, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. रामावतार भारती, एक्यूप्रेशर सेवा समिति के संरक्षक के.सी. जैन, डॉ. आर.एस. भारद्वाज, डॉ. शिल्पा त्रिवेदी, उदय सिंह राघव, भरत सिंह बांगड़, बजरंग सिंह शेखावत सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. पीयूष त्रिवेदी ने किया।

इस अवसर पर संस्था की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि एक्यूप्रेशर सेवा समिति वर्ष 2006 से निरंतर जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई है। संस्था द्वारा अब तक 3,000 से अधिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar