
अयोध्या | शाबाश इंडिया।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में युवा परिषद टिकैतनगर एवं मां ज्ञानमती यात्रा संघ की ओर से शाश्वत तीर्थ अयोध्या में पहली बार भव्य पांच मंडलीय श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन 28 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि, बड़ी मूर्ति, अयोध्या में संपन्न होगा। इसमें अवध प्रांत के 1008 श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।
युवा परिषद टिकैतनगर के श्री निधेष जैन ने बताया कि पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्या में गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी की पावन प्रेरणा से पहली बार पांचों तीर्थंकरों के समवसरणों की रचना के साथ इस महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन में सान्निध्य एवं मंगल आशीर्वाद अयोध्या तीर्थ विकास तथा विश्व की सबसे बड़ी 108 फुट प्रतिमा निर्माण की प्रेरणास्रोत गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी का प्राप्त होगा। मार्गदर्शन प्रज्ञाश्रमणी आर्यिकारत्न श्री चंदनामती माताजी का रहेगा, जबकि निर्देशन कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी करेंगे।
श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
आयोजक समिति के अनुसार मां ज्ञानमती यात्रा संघ द्वारा प्रतिवर्ष तीर्थक्षेत्रों की यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष अयोध्या में महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। अवध प्रांत के श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
विधान में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए 2,100 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है। इसमें पांच दिन का आवास, भोजन, पूजन, वस्त्र, पूजन सामग्री तथा अवध क्षेत्र से आने-जाने की व्यवस्था शामिल है। विधान के मुख्य पात्रों का चयन निर्धारित राशि के आधार पर किया जाएगा।
आयोजकों ने विधान में सम्मिलित होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से 30 नवंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
आयोजक: अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद एवं मां ज्ञानमती यात्रा संघ, टिकैतनगर।
संपर्क सूत्र:
राजेश जैन ‘राजू’ – 9451615108
निधेष जैन – 9140311875
अमित जैन ‘मोनू’ – 9450284446
पारस जैन ‘बबुआ’ – 9936535035
टिकैतनगर।
श्री अभिषेक अशोक पाटील
कार्याध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद, कोल्हापुर।


