Friday, November 6, 2026

नचिकेतन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का समापन

Oplus_131072

ऐलनाबाद (शाबाश इंडिया)। शहर के बाईपास रोड स्थित नचिकेतन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का उत्साहपूर्वक समापन हुआ। खेल उत्सव का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सिद्धु, सचिव छबील दास सुथार एवं निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने किया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का तिलक लगाकर एवं बैज पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वार्षिक खेल उत्सव में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, ऊंची कूद, लंबी कूद, पीठू, वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी विद्यार्थियों ने खेल भावना एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए।

खेल उत्सव का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य सदस्यों द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों एवं अन्य अध्यापकों ने कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न करवाईं। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथियों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

इस वार्षिक खेल उत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सोनू, शिवम अरोड़ा, प्रह्लाद राय, सभी अध्यापकों एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सिद्धु, सचिव छबील दास सुथार, निदेशक रणजीत सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर अशोक कुमार महोराना, प्राचार्य सत्यनारायण पारीक, प्रबंधन समिति के सदस्य परमिन्द्र सिंह, कपिल सुथार, शिवम सुथार, विद्यालय प्रेस प्रवक्ता गुरसेवक सिंह सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण पारीक ने सभी अतिथियों, अध्यापकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar