Tuesday, November 3, 2026

रेड-एंड-ब्लैक थीम में सजा ‘बिग मेमसाब राजस्थान सीजन-2’, महिलाओं ने प्रतिभा और आत्मविश्वास से बिखेरा जलवा

जयपुर | शाबाश इंडिया।

शहर के प्रतिष्ठित होटल ग्रांड उनियारा में महिलाओं के लोकप्रिय आयोजन ‘बिग मेमसाब राजस्थान सीजन-2’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। बिग एफएम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास के साथ भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अदिति कानवत (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा) और सुनीता मीणा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) उपस्थित रहीं। दोनों अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शालिनी बकलीवाल (अध्यक्ष, श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति, राजस्थान) तथा सृष्टि सेठी (प्रदेश रिसर्च संयोजक, महिला मोर्चा, राजस्थान) ने शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

बिग एफएम राजस्थान के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट विकास जैन ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस आयोजन का खास आकर्षण ‘रेड एंड ब्लैक’ ड्रेस कोड रहा। इस थीम में सजी महिलाओं ने पूरे समारोह को आकर्षक रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों, गेम्स और मस्ती ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। बिग एफएम के लोकप्रिय आरजे अंशुमन ने अपनी शानदार एंकरिंग और ऊर्जावान अंदाज से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। आयोजन में महिलाओं के लिए विशेष उपहारों और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जयपुर सेल्स हेड अभिषेक जैन और देवद्र शर्मा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

आयोजन को विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड्स का सहयोग मिला। बिकाजी पावर्ड बाय पार्टनर और पीसीएम मसाले को-पावर्ड बाय पार्टनर रहे। वहीं, पिंक स्टार हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर, बाबा एसकेजे ज्वैलर्स ज्वेलरी पार्टनर, चंद्रप्रकाश सोप एसोसिएट पार्टनर और मालगुडी लाइफस्टाइल पार्टनर रहे।

अंत में बिग एफएम की टीम के विकास जैन, अभिषेक जैन, देवद्र शर्मा, आरजे अंशुमन सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों, प्रायोजकों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar