
जयपुर | शाबाश इंडिया।
मानवता और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जैन सोशल ग्रुप महानगर, जयपुर की ओर से दुर्गापुरा गौशाला में 65वां सामाजिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौसेवा के तहत गायों को हरा चारा खिलाया गया।
ग्रुप द्वारा यह सेवा कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को पुण्यार्जक परिवारों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम संयोजक रवि प्रकाश जैन ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के पुण्यार्जक सी.एस. जैन एवं संगीता जैन, हिमांशु, अंशिता, अरुण, सुनीता और अनीता सहित परिवार के सदस्य रहे।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष सुशील कासलीवाल, उपाध्यक्ष सुनील जैन एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जैन गदिया ने पुण्यार्जक परिवार का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सामाजिक सहायता संयोजक रवि प्रकाश जैन ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं पुण्यार्जक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।


