Tuesday, November 3, 2026

डरावने अंदाज, रंगीन वेशभूषा और मस्ती के बीच सजी ‘जेएसजी ग्लोरी’ की शानदार हेलोवीन नाइट

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जैन सोशल ग्रुप ‘ग्लोरी’ की ओर से शनिवार, 31 अक्टूबर को हेलोवीन डे के अवसर पर अजमेर रोड स्थित नाइट क्लब ‘डी-सूरा’ में भव्य हेलोवीन नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के 100 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अनूठी वेशभूषा से आयोजन को यादगार बना दिया।

ग्रुप अध्यक्ष पीयूष सोनी जैन ने बताया कि हर वर्ष 31 अक्टूबर को दुनियाभर में हेलोवीन डे मनाया जाता है। इसी अवसर पर सदस्यों के लिए विशेष हेलोवीन नाइट आयोजित की गई।

ग्रुप सचिव हेमंत बड़जात्या ने बताया कि सभी सदस्य अलग-अलग डरावने और आकर्षक हेलोवीन लुक में पहुंचे। कार्यक्रम में मनोरंजन और उत्साह का माहौल रहा। अंत में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट वेशभूषा और प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी पवन गोयल, जे.डी. माहेश्वरी एवं ‘समाचार जगत’ के प्रबंध संपादक धीरेंद्र के. गोधा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि मिस्टर एवं मिसेज विजय सोनाली बत्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

विभिन्न श्रेणियों में ये रहे विजेता

  • बेस्ट हेलोवीन कॉस्ट्यूम: कार्तिक-मनाली एवं गौरव-रुचि
  • बेस्ट हेलोवीन कपल: अखिल-अनीता
  • मोस्ट स्केरी मॉन्स्टर अवार्ड: रजत
  • बेस्ट मेकअप एंड स्केरी इफेक्ट: शुभि
  • डांसिंग डेविल: निखिल जैन
  • क्वीन ऑफ द नाइट: विशाखा
  • बेस्ट हेलोवीन एटीट्यूड: अवधेश
  • किंग ऑफ डार्कनेस: विनित जैन

कार्यक्रम में ग्रुप कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य रमेश-दीपाली पाटोदी, अजय-ललिता तोड़िया, शुभम-आकांक्षा निगोतिया, सूची-आशीष जैन, प्रकाश-अंजू जैन, अवधेश-मीनू पाटनी, अखिल-अनीता पाटनी, अर्पित-सुरभि गोधा, अमित-रुचिका काला, रमेश-पुष्पा जैन सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष पीयूष सोनी जैन ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ग्रुप का अगला भव्य आयोजन दिसंबर में बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में होगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar