Saturday, October 24, 2026

महावीर इंटरनेशनल का ‘खुशियों का बाजार’ बना सेवा का माध्यम, 644 उपयोगी वस्तुओं से जरूरतमंद परिवारों को मिला लाभ

Oplus_131072

कुचामन सिटी | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की ओर से दीपावली पर्व के मद्देनजर जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के तहत ‘खुशियों का बाजार’ सेवा अभियान आयोजित किया गया। शुक्रवार सुबह 8 से 10 बजे तक कुचामन विकास पुरुष स्वर्गीय बालकिशन सारड़ा की प्रतिमा के सामने लगाए गए इस बाजार में जरूरतमंद परिवारों को मात्र 10 रुपये के सम्मानजनक शुल्क पर पुनः उपयोग योग्य वस्तुएँ उपलब्ध कराई गईं। आमजन के सहयोग से आयोजित इस अभियान में कुल 644 वस्तुओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए।

खुशियों के बाजार में पैंट, शर्ट, साड़ी, सलवार-सूट, बच्चों के कपड़े, स्कूल बैग, खिलौने, बर्तन सहित अनेक उपयोगी वस्तुएँ रखी गईं। अभियान का उद्देश्य घरों में अनुपयोगी पड़ी वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाना, पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सेवा और सहयोग की संस्कृति को मजबूत करना है।

वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि इस सेवा अभियान को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी के सहयोग से भविष्य में हर माह ‘खुशियों का बाजार’ आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। वीर अजित पहाड़िया के अनुसार, इस बार बाजार में कुल 644 उपयोगी वस्तुओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला।

कार्यक्रम में संयोजक वीर रामावतार गोयल, वीर विजय पहाड़िया, गोरधन मालवीय, वीर संदीप पाड्या, वीर सुरेश गंगवाल, वीर संपत बगड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर आनंद सेठी, वीर विकास जैन, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर बलराम प्रधान, वीरा इंदु सैन, लक्ष्मी शर्मा, मनोज गोड़, अजय जैन, महेश लढ़ा एवं राजू अग्रवाल सुपारी वाला का सराहनीय सहयोग रहा।

— वीर सुभाष पहाड़िया

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar