
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के तत्वावधान में जैन सोशल ग्रुप महानगर की ओर से आयोजित होने वाले भव्य ‘दीपोत्सव डांडिया-2026’ के पोस्टर का विमोचन न्यायमूर्ति अशोक जैन ने किया। जैन समाज का यह भव्य डांडिया उत्सव आगामी 25 अक्टूबर 2026 को महावीर स्कूल के मैदान में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजय जैन, पूर्व अध्यक्ष रवि जैन, डॉ. राजीव जैन, उपाध्यक्ष सुनील गंगवाल, सचिव विनीत जैन एवं सुनील जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि दीपोत्सव डांडिया का उद्देश्य जैन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन समाज के परिवारों के लिए उमंग, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा विशेष अवसर बनेगा।


