Sunday, October 18, 2026

पद्मावती पब्लिक स्कूल में ‘नवोत्सव डांडिया 2.0’ की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में संचालित पद्मावती पब्लिक स्कूल, मानसरोवर में ‘नवोत्सव डांडिया 2.0’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिस राजस्थान 2026 श्रीजा गुप्ता रहीं। अतिथि विनोद जैन ‘कोटखावदा’, प्रबंधन समिति अध्यक्ष उमरावमल सांघी और सचिव सुनील बख्शी भी उपस्थित रहे।

नवरात्रि के उल्लास के बीच पारंपरिक परिधानों, मधुर संगीत और रंगारंग डांडिया प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। आयोजन की खासियत माताओं के लिए आयोजित सात दिवसीय डांडिया कार्यशाला रही। प्लेग्रुप के विद्यार्थियों और माताओं ने आकर्षक रैम्प वॉक भी प्रस्तुत की।

विद्यार्थियों को विजयादशमी के महत्व के बारे में बताते हुए सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में संस्कार और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

‘शिक्षा और संस्कार का अनूठा संगम’ प्रस्तुत करता यह आयोजन उत्साह, सांस्कृतिक एकता और विद्यालय-अभिभावक संबंधों को मजबूत करने का सुंदर उदाहरण बना।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar