
जयपुर | शाबाश इंडिया।
श्री महावीर कॉलेज में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को महावीर सभागार में फ्रेशर्स पार्टी ‘उड़ान-2026’ का उत्साह और उमंग के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों, रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम के महापौर श्री सुनील कोठारी थे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील कोठारी, शिक्षा परिषद के मानद मंत्री सुनील बख्शी, उपाध्यक्ष मुकुल कटारिया, संयुक्त सचिव कमल बाबू जैन, कोषाध्यक्ष महेश काला, कॉलेज कन्वीनर सीए प्रमोद पाटनी, राजेंद्र बिलाला, विनोद जैन कोटखावदा, रुपिन काला, अमला बत्रा, रेखा भटनागर एवं शिक्षा परिषद के अन्य गणमान्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि सुनील कोठारी का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
फ्रेशर्स ने ‘स्ट्रेट फ्रॉम बॉलीवुड’ थीम पर आकर्षक रैंप वॉक करते हुए अपना परिचय दिया। मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसमें रैंप वॉक, परिचय, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल रही। प्रतियोगिता के निर्णायक बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय एवं मिस राजस्थान-2026 श्रीजा गुप्ता थे।
कार्यक्रम में कॉलेज के बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए, बीवीए, एमकॉम, एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों ने नवागंतुकों के स्वागत में बॉलीवुड फ्यूजन, मैजिकल सालसा और पंजाबी बीट्स सहित विभिन्न गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना दिया।
प्रतियोगिता के परिणामों में आयुषी भारद्वाज (यूजी) और खुशी राणा (पीजी) को मिस फ्रेशर, जबकि भरत प्रजापति (यूजी) और निखिल शर्मा (पीजी) को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। प्रथम रनर-अप (पुरुष) कार्तिक सेन और (महिला) लक्षिता राठौड़ रहे। वहीं, द्वितीय रनर-अप (पुरुष) का खिताब खिवेश बुनकर तथा (महिला) का खिताब तन्वांगी लालवानी ने हासिल किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज कन्वीनर सीए प्रमोद पाटनी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
डॉ. आशीष गुप्ता प्राचार्य, श्री महावीर कॉलेज


