Thursday, October 1, 2026

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कोटा में 5000 पौधे लगाए, थर्मल के सिविल विभाग ने किया पौधारोपण

कोटा | शाबाश इंडिया।

“हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के सिविल विभाग की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर, रानपुर-कोटा में मुख्य अभियंता (थर्मल) श्रीमती शिखा अग्रवाल ने पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता लक्ष्मण लाल बरोलिया, उप मुख्य अभियंता अशोक चलाना, आर.पी. मीना, संयुक्त निदेशक हरिओम अवस्थी, उप कमांडेंट (सीआईएसएफ) टी. होकिप, अधीक्षण अभियंता (सिविल) प्रदीप बडेसरा, सुनीता जैन, अधीक्षण अभियंता (फायर) धर्मेंद्र माहेश्वरी, अधिशासी अभियंता (सिविल) सत्येंद्र वैष्णव, सी.बी. नागर, अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह सोलंकी, शिव कुमार, सहायक अभियंता (सिविल) विवेक कुमावत, रोहित टेलर, प्रीति राठौड़ एवं नेहा शर्मा सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एल.बी.एस. शैक्षणिक ग्रुप के चेयरमैन कुलदीप माथुर, व्यवस्थापक ओ.पी. माथुर एवं प्रदीप माथुर ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अपैक्स एवं महर्षि अरविंद अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, रानपुर परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 5000 पौधे लगाए गए। इनमें फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधों को शामिल किया गया।

पौधारोपण के दौरान मुख्य रूप से गुलमोहर, अशोक, जामुन, कचनार, आंवला, बिल्वपत्र, करंज, कदम एवं टिकोमा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।

रिपोर्ट: आज़ाद शेरवानी

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar