
नसीराबाद | शाबाश इंडिया।
आम वाल्मीकि शहर पंचायत के आधार स्तंभ एवं शहर जमादार विक्रम भगत करोती का जन्मदिन प्राचीन गोगामेड़ी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों एवं समाजजनों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर प्राचीन गोगामेड़ी में पूजा-अर्चना कर बाबा गोगाजी का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने केक काटकर विक्रम भगत करोती का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस दौरान समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने विक्रम भगत करोती के सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
रिपोर्ट: रोहित जैन


