Thursday, September 24, 2026

महावीर नगर में भव्य शोभायात्रा के बाद हुई संगीतमय महाआरती

Oplus_131072

जयपुर | शाबाश इंडिया।

महावीर नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार, 24 सितंबर को श्री महावीर युवा मंडल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में समाजबंधुओं ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धर्मलाभ लिया।

कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे महावीर नगर स्थित प्लॉट संख्या 247-248 से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बग्गी, लवाजमा एवं बैंड-बाजे शामिल रहे। शोभायात्रा महावीर नगर एवं विष्णुपुरी विस्तार से होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर, महावीर नगर पहुंची।

इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया, जिसका पुण्यार्जन गंगवाल परिवार, साड़ी घर वालों ने किया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

आयोजकों ने बताया कि समाजबंधुओं ने परिवार सहित धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिश चंद्र धाड़का एवं मंत्री सुनील बज, श्री महावीर युवा मंडल के अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं मंत्री रितेश अजमेरा तथा जैन महिला मंडल महावीर नगर की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला गोदिका एवं मंत्री श्रीमती रीना पांड्या सहित समस्त प्रबंध समिति, युवा मंडल एवं महिला मंडल का सहयोग रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar