
जयपुर | शाबाश इंडिया।
श्री दिगंबर जैन महावीर स्वामी खंडाकान सिद्धार्थ नगर जैन मंदिर में ‘तीर्थ रक्षा से धर्म रक्षा’ विषय पर भव्य झांकी का आयोजन किया गया। झांकी के माध्यम से समाज को अपने धार्मिक तीर्थों के संरक्षण, पवित्रता और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
समिति के अध्यक्ष महावीर रांवका ने बताया कि झांकी में सम्मेद शिखरजी, गिरनारजी, बद्रीनाथजी एवं अंतरिक्ष पार्श्वनाथजी सहित प्रमुख तीर्थों को प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को अपने तीर्थों की पवित्रता बनाए रखने तथा उनके संरक्षण और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी गई।
उन्होंने बताया कि झांकी में जैन समाज में आवश्यक सुधार, तीर्थों के जीर्णोद्धार तथा साधु-संतों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
झांकी को सफल बनाने में मुख्य संयोजक श्रीमती पायल सेठी, डॉ. साधना जैन, अंकित जैन (मालपुरा वाले) एवं रूपल गंगवाल का विशेष सहयोग रहा।


