Sunday, September 20, 2026

महावीर इंटरनेशनल ने 40 बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए

खेरवाड़ा | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा की ओर से सेवा कार्यक्रम के तहत रानी रोड स्थित आकार कॉलेज में अध्ययनरत बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। संरक्षक अध्यक्ष दिनेश जैन, अध्यक्ष मुकेश कलाल एवं सचिव जितेंद्र जैन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की 40 बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में कॉलेज की उप प्राचार्य भावना मेघवाल एवं कार्यालय सहायक कनक लता ने बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ‘झिझक छोड़ो-चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ संदेश के साथ माहवारी के दौरान होने वाली सामान्य समस्याओं, उनके समाधान तथा सेनेटरी पैड की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष पुष्कर जैन, पूर्व सचिव नरेश अग्रवाल एवं हितेश पंचोली, संयुक्त सचिव दिलीप जैन, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश जैन, सदस्य नगेन्द्र कोठारी सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar