Sunday, September 20, 2026

दशलक्षण महापर्व में जैन मंदिरों में गूंजा धर्म एवं संस्कृति का संदेश

जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल की ओर से दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत जयपुर के विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। महासमिति के पदाधिकारियों ने मंदिरों में पहुंचकर आयोजनों में सहभागिता की तथा आयोजनकर्ताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

अंचल अध्यक्ष अनिल जैन, आईपीएस (सेवानिवृत्त) एवं महामंत्री महावीर जैन बाकलीवाल ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के उत्तम मार्दव एवं उत्तम आर्जव धर्म के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में धार्मिक स्तोत्र पाठ, नाटक, नृत्य प्रतियोगिता सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य संयोजक शान्ति काला ने बताया कि महासमिति के पदाधिकारियों ने वरुण पथ मानसरोवर, 10-बी, सेक्टर-10 मालवीय नगर, गायत्री नगर महारानी फार्म, महावीर नगर, दुर्गापुरा एवं मानसरोवर कॉलोनी झोटवाड़ा स्थित जैन मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों का अवलोकन किया।

कार्यक्रमों में भक्तामर स्तोत्र, वर्धमान स्तोत्र, नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिताओं जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से धर्म, संस्कार और संस्कृति का संदेश दिया गया। विभिन्न आयोजनों में सुशीला जी टोंग्या, जितेन्द्र कुमार जैन, हरक चंद जैन, अरुण शाह, सुनील बज, महावीर चांदवाड़ एवं धीरज पाटनी सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या ने बताया कि महासमिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा आयोजनकर्ताओं और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar