Saturday, September 19, 2026

ब्यावर में निःशुल्क दिव्यांग उपकरण एवं सहायता शिविर संपन्न, 350 दिव्यांगजनों का हुआ चिन्हीकरण

ब्यावर | शाबाश इंडिया।

पूज्य गुरुदेव संघनायक श्री प्रियदर्शन मुनि जी म.सा. की प्रेरणा से श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति के तत्वावधान में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर एवं श्रीमती जैनी बाई भूरालाल जी सिंघवी चैरिटेबल ट्रस्ट, विजयनगर के सहयोग से श्री प्राज्ञ भवन, मेवाड़ी गेट, ब्यावर में निःशुल्क दिव्यांग उपकरण, कान की मशीन, दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं रोडवेज पास के लिए चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जवरीलाल जी शिशोदिया ने फीता खोलकर एवं 11 नवकार मंत्र के जाप के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जवरीलाल जी शिशोदिया एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर से पधारे श्री सुरेश जी मेहरा का माला एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। अन्य अतिथियों का भी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुसार ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर, कान की मशीन, वॉकर एवं छड़ी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए कुल 350 दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया। इसके साथ ही यूडीआईडी कार्ड से वंचित 20 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया, जबकि 20 व्यक्तियों ने रोडवेज पास के लिए पंजीयन करवाया।

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर से पधारे श्री सुरेश जी मेहरा ने समिति की गतिविधियों एवं दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। श्री सुशील छाजेड़ ने शिविर के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर श्री जैन स्थानक वीर संघ के मंत्री श्री पदमचंद जी बंब, कोषाध्यक्ष श्री धनपत राज जी श्रीश्रीमाल, श्री प्राज्ञ मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रिखबचंद जी डांगी, मंत्री श्री राजेश जी रूनीवाल, श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति के संरक्षक श्री पुखराज जी बोहरा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री रतनचंद जी भंसाली, अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद जी नाहटा, मंत्री श्री महावीर जी भंडारी, कोषाध्यक्ष श्री अशोक जी खींचा सहित शिविर सहयोगी श्री कमलेश जी सिंघवी, श्री निर्मल जी मेहता, श्री गौतम जी कुमट, श्री अमित कवाड़ एवं प्राज्ञ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

समिति की ओर से बताया गया कि जो दिव्यांगजन किसी कारणवश शिविर में पंजीयन नहीं करवा सके हैं, वे श्री सुशील कुमार छाजेड़ के मोबाइल नंबर 8118848529 पर अपना नाम लिखवा सकते हैं। शिविर में चिन्हित दिव्यांगजनों को आगामी दिनों में ब्यावर में आयोजित होने वाले वितरण शिविर के माध्यम से आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सेवा कार्य करना रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar