
जयपुर | शाबाश इंडिया।
‘कम ऑन डू इट’ (कोड) महिला समूह और ‘जय जननी संस्थान’ (जेजेएस) एनजीओ की ओर से प्रियंका अस्पताल के सहयोग से मानसरोवर में ‘बिजहर कनेक्ट 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स और गृहिणियों को व्यापारिक मार्गदर्शन देने के साथ उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं अवसर उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक कोड की संस्थापक शिवानी सिंह, जेजेएस की संस्थापक अन्नू गुप्ता और सह-संस्थापक अमिता शर्मा रहीं। सहयोगी भागीदार के रूप में वर्कलेजर के संस्थापक अक्षय जैन ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालांकित मिस इथिरियल राजस्थान इंटरनेशनल के मुख्य आयोजक एवं सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बसंत जैन बैराठी, सम्मानित अतिथि नवल किशोर एवं सोनू अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता डॉ. आशा शर्मा और शिल्पी आर. पुरोहित उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में बीना कंवर, अंकिता मिश्रा, अनन्या शर्मा (एलजीबीटीक्यू समूह), रश्मि, मीना व्यास और रचना सारस्वत ने शिरकत की।
प्रेरणादायक वक्ता एवं जीवन प्रशिक्षक शिवानी सिंह ने महिला सशक्तिकरण में वित्तीय स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक महिला का अपना व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए, जिसका उपयोग वह अपनी इच्छा के अनुसार कर सके।
इसके बाद अन्नू गुप्ता ने जय जननी संस्थान और कोड की ओर से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने जेजेएस के सात प्रमुख प्रभागों के बारे में बताया और आगामी आयोजनों, जिनमें ‘16 श्रृंगार’ सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं, की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में स्टार्टअप्स, व्यापारिक वृद्धि, सरकारी अनुदान, ऋण प्रक्रिया, एमएसएमई तथा अन्य प्रमाणन से जुड़ी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिला।
स्वास्थ्य एवं कल्याण सत्र में डॉ. आशा शर्मा ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के उपाय बताए। इसके बाद अमित केमखा ने ध्यान सत्र का संचालन किया।
प्रियंका अस्पताल, मानसरोवर की ललिता रावत ने जेजेएस और कोड के साथ मिलकर कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में सहयोग किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में गुंजन भगवानी, विशी शर्मा, निर्मला सोनी, दीपिका, अनीता और नेहा चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों में मंच संचालक अभिषेक याग्निक और सोनिया मुखर्जी को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर कोड और जेजेएस की सदस्यता तथा अर्ली बर्ड डिस्काउंट की घोषणा भी की गई।


