Thursday, September 17, 2026

अग्रवाल डायमंड पर महिला इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स एवं इंटीरियर डिज़ाइनर्स का सम्मान

कोटा | शाबाश इंडिया।

अग्रवाल डायमंड एंड गोल्ड शोरूम, चौपाटी बाजार में वूमेन इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिला इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स एवं इंटीरियर डिज़ाइनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर महिला प्रोफेशनल्स को दुपट्टा पहनाकर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी एवं रचनात्मक क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना की गई।

अग्रवाल डायमंड एंड गोल्ड की निदेशक माधुरी जैन सर्राफ एवं सुबाश्री जैन सर्राफ ने कहा कि महिलाओं ने इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से विशेष पहचान बनाई है। ऐसे आयोजन उनके योगदान को सम्मान देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल डायमंड एंड गोल्ड में चल रही डायमंड, गोल्ड एवं सिल्वर ज्वेलरी की विशेष प्रदर्शनी का कलेक्शन भी महिला इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स एवं इंटीरियर डिज़ाइनर्स को दिखाया गया। प्रदर्शनी में सिंगापुर, बैंकॉक एवं इटली से आए विशेष कलेक्शन ने उपस्थित महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में शामिल महिला प्रतिभागियों ने सम्मान समारोह एवं विशेष ज्वेलरी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे सुंदर एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar