
जयपुर | शाबाश इंडिया।
अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था की ओर से दसलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 15 वर्ष की आयु के 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयपुर सहित देशभर के श्रीमाल जैन परिवारों के बच्चों ने अपनी सुंदर कलाकृतियां प्रतियोगिता के लिए भेजीं।
संस्था के महासचिव डॉ. इन्द्र कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय ‘अहिंसा से विश्व शांति’ एवं ‘जिओ और जीने दो’ रखा गया था। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अहिंसा, करुणा और विश्व शांति का संदेश प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं कोषाध्यक्ष नवल जैन ने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा सभी पोस्टरों का सूक्ष्म अवलोकन किया जाएगा, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। चित्र संयोजन एवं रंग संयोजन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के पुरस्कारों के लिए कैलाश चंद, शिमला, अंकित, कविता, अदिति, सौरभ, गुहिका, लविक, लक्षिका एवं मोक्षित जैन (चिरावण्डा वाले), प्रताप नगर, जयपुर परिवार की ओर से संस्था को सहयोग प्रदान किया गया। मुख्य समन्वयक कैलाश चंद (चिरावण्डा वाले) ने सहयोगी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समन्वयकों पिंकी जैन, रेणु जैन, संगीता जैन, उर्मिला जैन, माया जैन, ऋतु जैन, समता जैन, चंचल जैन, अंजना जैन, अनीता जैन, नेहा जैन, प्रियंका जैन एवं प्रतिभा जैन का विशेष सहयोग रहा।
अंत में संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार जैन एवं पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों, अभिभावकों और सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


