Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व पर धर्मायतन में पं. विपिन शास्त्री का आगमन

जबलपुर | शाबाश इंडिया।

श्री महावीर स्वामी मार्ग स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर, धर्मायतन, गोलबाजार में दशलक्षण महापर्व का आयोजन 16 से 25 सितंबर 2026 तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध विद्वान पं. विपिन जी शास्त्री, मुंबई का आगमन 15 सितंबर की दोपहर जबलपुर में होगा। उनके विद्वत् सान्निध्य में दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व के दौरान धर्मसभा, शास्त्र स्वाध्याय सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री वीतराग विज्ञान मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, संजय जैन, जैन युवा फेडरेशन के अध्यक्ष अभिषेक जैन एवं सचिव संदीप जैन द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि महापर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:15 से 10:30 बजे तक प्रक्षाल, अभिषेक, नित्य नियम पूजन, शास्त्र स्वाध्याय एवं तत्त्वार्थसूत्र कक्षा आयोजित होगी। वहीं रात्रि 7:30 से 10:30 बजे तक पाठशाला, जिनेन्द्र भक्ति, प्रतिक्रमण पाठ, शास्त्र स्वाध्याय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

महापर्व के दौरान विशेष धार्मिक अवसरों पर भी आयोजन किए जाएंगे। 17 सितंबर को श्री सुपार्श्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक, 19 सितंबर को श्री पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे से जबलपुर के जिन मंदिरों की सामूहिक वंदना आयोजित होगी। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व का आयोजन होगा।

आयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से दशलक्षण महापर्व के दौरान आयोजित होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

स्थान: श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर, धर्मायतन, गोलबाजार, जबलपुर
महापर्व: 16 से 25 सितंबर 2026
विशेष विद्वत् सान्निध्य: पं. विपिन जी शास्त्री, मुंबई

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar