
जयपुर | शाबाश इंडिया।
लायंस क्लब जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डिग्गीवाल के नेतृत्व में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावड़ी, गलता रोड, जयपुर में गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों एवं लायन जी.पी. शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डिग्गीवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं और उनका सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार एवं शिक्षा के प्रति सम्मान है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग्यता एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डॉ. ब्रजराज शर्मा, एसकेआईटी, जगतपुरा; श्रीमती अलका अवस्थी, एमजी स्कूल, फागी; श्रीमती पूजा मिश्रा, आचार्य भिक्षु जैन विद्यालय, जयपुर तथा श्रीमती समता गोदिका, म्यूजिक टीचर, सुबोध पब्लिक स्कूल, रामबाग का माला, दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब जयपुर मेट्रो के सदस्य शिक्षकों का भी माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में PMJF Lion नरेन्दर चांगया, डिस्ट्रिक्ट LCIF कोऑर्डिनेटर तथा ‘शाबाश इंडिया’ के संपादक राकेश गोदिका गौरवमयी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सितंबर माह में जिन क्लब सदस्यों का जन्मदिन आता है, उन सभी सदस्यों का भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं। क्लब सचिव लायन अनिल जैन ने अगस्त 2026 में किए गए सेवा कार्यों का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक लायन नेमी पाटनी ने किया। अंत में अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डिग्गीवाल ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं लायंस साथियों का आभार व्यक्त किया।
“We Serve — सेवा ही हमारा धर्म है” के संकल्प के साथ आयोजित यह समारोह शिक्षक सम्मान, सेवा भावना और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।


