जयपुर | शाबाश इंडिया।
जयपुर नगर निगम के वार्ड 82 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ममता यादव मंगलवार, 8 सितंबर को शाम 7 बजे बापू नगर स्थित टोडरमल स्मारक भवन में जनसंपर्क करेंगी।
भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र बज ने बताया कि जनसंपर्क कार्यक्रम में क्षेत्र के मतदाताओं के साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ममता यादव क्षेत्रवासियों से संवाद कर भाजपा के पक्ष में समर्थन एवं सहयोग की अपील करेंगी।


