
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय स्थानीय पार्षद प्रत्याशी रेखा जैन (अग्रवाल) ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए वार्ड की स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा एवं समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
रेखा जैन ने कहा कि वे स्थानीय प्रत्याशी के रूप में बिना किसी भेदभाव के सर्वसमाज की सेवा और वार्ड के संतुलित विकास के लिए कार्य करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने की अपील की।


