Wednesday, August 26, 2026

सतरंगी सावन में बिखरे रंग, उमंग और खुशियों की छटा

जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगंबर जैन महासमिति महिलांचल राजस्थान द्वारा आयोजित भव्य “सतरंगी सावन” समारोह में सावन की रंगीन छटा, महिलाओं के आकर्षक लहरिया परिधान, खूबसूरत आभूषण, फैशन शो, शानदार प्रस्तुतियों और सरप्राइज गिफ्ट्स का मनमोहक संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी खूबसूरती, प्रतिभा और पारंपरिक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन कर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका, मंत्री श्रीमती सुनीता गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन के कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम, समर्पण और शानदार टीमवर्क से यह आयोजन भव्य एवं यादगार बना। उनके मार्गदर्शन में महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह को शानदार मंच मिला।

दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान अंचल अध्यक्ष अनिल जैन आईपीएस एवं महामंत्री महावीर बाकलीवाल का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी आयोजन की सफलता में प्रेरणास्रोत रहा। उनके स्नेह और सहयोग से कार्यक्रम को गरिमामयी स्वरूप मिला।

समारोह में “सतरंगी सावन क्वीन” एवं “बेस्ट लहरिया ड्रेस” प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। फैशन शो में प्रतिभागियों के परिधान, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति एवं मंचीय अंदाज के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में मोजमाबाद की सरिता जैन ने प्रथम, श्रीजी नगर की मुस्कान जैन ने द्वितीय तथा सीजी नगर की मीनू गोधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सावन डांस धमाल, टैलेंट धमाल, शानदार हाउजी, लकी ड्रॉ एवं सरप्राइजिंग गिफ्ट्स ने खूब तालियां बटोरीं। हाउजी का संचालन त्रिवेणी नगर इकाई की श्रीमती वंदना जैन एवं श्रीमती बबीता जैन ने किया। विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर समारोह की खुशियों को और बढ़ाया गया। स्वादिष्ट भोजन का भी सभी ने आनंद लिया।

समारोह में दीप प्रज्ज्वलन श्रीमती सीमा जी एवं राजीव जैन, गाजियाबाद द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती शशि सोगाणी रहीं, जबकि पुरस्कार वितरण श्रीमती अर्चना जैन एवं श्रीमती मीनाक्षी जैन ने किया। समारोह शिरोमणि श्रीमती आशा रानी काला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में श्रीमती रितु कासलीवाल, ‘शाबाश इंडिया’ के संपादक राकेश गोदीका, श्रीमती समता गोदिका, राजस्थान जैन सभा के महामंत्री मनीष रचना वेद, सम्यक ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष महावीर बिंदायका, दिगंबर जैन महासमिति उपाध्यक्ष राजेश सीमा बड़जात्या, पश्चिम संभाग अध्यक्ष निर्मल सरला संघी, मालवीय नगर संभाग अध्यक्ष अजीत बड़जात्या, महेंद्र छाबड़ा, राजेंद्र पापड़ीवाला, बापूनगर से संजय पाटनी, सुरेंद्र मोदी, झिलाई इकाई की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

निवाई से पधारी अध्यक्ष श्रीमती शशि, महावीर पारस महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु हाड़ा, कल्याण नगर इकाई अध्यक्ष श्रीमती अंजलि जैन एवं श्रीमती प्रज्ञा जैन की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मोजमाबाद, श्रीजी नगर एवं त्रिवेणी नगर की इकाइयों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला बिंदायका ने बताया कि कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन दिगंबर जैन महासमिति महिलांचल राजस्थान की सचिव श्रीमती सुनीता गंगवाल ने किया। उनकी जोशीली, सहज एवं प्रभावशाली एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और उपस्थित महिलाओं को लगातार कार्यक्रम से जोड़े रखा।

कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सफलता में श्रीमती शीला जैन, श्रीमती मधु पांड्या, श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती मीना चांदवाड़, श्रीमती स्नेहलता, श्रीमती अलका जैन, श्रीमती सुनीता भोंच, श्रीमती पूनम जैन, श्रीमती बीना शाह सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

संपूर्ण आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, सृजनात्मकता, संस्कृति, आत्मविश्वास और आपसी स्नेह का अद्भुत उत्सव बन गया। सावन के रंगों के साथ हंसी-खुशी और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन ने उपस्थित सभी लोगों की यादों में खूबसूरत छाप छोड़ी।

“सतरंगी सावन” ने सचमुच सावन के रंगों को खुशियों, उमंग और आपसी भाईचारे के रंग में रंग दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar