Wednesday, August 26, 2026

जन्मदिन पर रक्तदान का संकल्प, मानवता के नाम समर्पित किया खास दिन

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा और संवेदना से जोड़ते हुए राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ बड़गांव के अंतर्गत उदय ओपन रोवर क्रू, भुवाणा की ओर से प्रेरक पहल की गई।

रोवर लीडर एवं राष्ट्रपति स्काउट सुरेश कुमार प्रजापत के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर मेरुजी बावजी मंदिर परिसर, भुवाणा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मेरुजी बावजी भुवाणा के भोपाली एवं संघ संरक्षक मोहनलाल डांगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि किरण पोखरना, विशिष्ट अतिथि भुवाणा के प्रधानाचार्य मनीष की सोती तथा सायरा के प्रधानाचार्य डालचंद सुधार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजन में रक्तागिरी विकास समिति एवं स्काउट-गाइड सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान बाबूलाल नायक, श्रवण व्यास, सुशील सेवदा, देवी लाल गमेती, कांतिलाल जैन, भदर मेघवाल, कालूराम मेघवाल, सुशील जोशी, राहुल मेनारिया, प्रदीप गमेती, राहुल गमेती, जसवंत सुधार, गोपीलाल डांगी, शंकर डांगी, ललित गमेती, प्रदीप मेघवाल, लोकेश प्रजापति एवं पंकज जैन सहित अनेक सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

महाराणा भोपाल ब्लड बैंक एवं सरल ब्लड बैंक की टीमों ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जन्मदिन की सबसे सार्थक खुशी वही है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद बन सके।

रिपोर्ट: राकेश शर्मा ‘राजदीप’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar