
जयपुर | शाबाश इंडिया।
श्री वर्धमान दिगंबर जैन महिला मंडल, सेक्टर-5, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर द्वारा लहरिया उत्सव का भव्य एवं आनंदमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई।
महिला मंडल की मंत्री श्रीमती मीनू जैन पांड्या ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं लहरिया एवं मोठड़ा की खूबसूरत साड़ियों में सज-धजकर शामिल हुईं। इस अवसर पर “सावन की रानी” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती सीमा को सावन की रानी चुना गया।
लहरिया उत्सव की थीम पर मनोरंजक गेम्स एवं हाउजी का आयोजन किया गया, जिसका सभी महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट स्नैक्स, चाय-कॉफी तथा बाद में स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था रही।
महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जैन ने सभी महिलाओं को एकजुट होकर ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा मिल-जुलकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
महिला मंडल के पदाधिकारीगण एवं कमेटी सदस्यों श्रीमती ममता सेठी, श्रीमती कविता, श्रीमती वर्षा, श्रीमती अनीता एवं श्रीमती शिल्पा सहित पूरी टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
लहरिया उत्सव महिलाओं के लिए मस्ती, उमंग, आपसी प्रेम और सौहार्द से भरा एक यादगार आयोजन बन गया।


