Wednesday, July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सागर, गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी ससंघ के सानिध्य में भव्य महोत्सव सम्पन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर की विभिन्न कॉलोनियों सहित बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। पूरा मंदिर परिसर गुरु भक्ति, मंगल ध्वनि एवं जयघोषों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर आईपी जैन एवं श्रीमती मृदुला जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्थानीय महिला मंडल की सदस्य मोनिका जैन एवं अंतिमा जैन ने भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

अध्यक्ष जे.के. जैन एवं मंत्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि परम पूज्य समाधि सम्राट राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज के अनन्य भक्त श्री मुकेश जैन एवं उनके परिवार (निर्माण नगर), अमित लुहाड़िया एवं आशीष लुहाड़िया द्वारा श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन सम्पन्न कराया गया। वहीं गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी का पाद प्रक्षालन स्थानीय महिला मंडल तथा श्री मनीष जैन एवं श्रीमती पायल जैन शाह परिवार (धनबाद) द्वारा विधिवत एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

उपाध्यक्ष लोकेश सोगानी एवं कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सेठी ने बताया कि श्रीमती विमला देवी, श्री अरुण जैन, श्री सुनील जैन परिवार सहित कुल 32 परिवारों ने माताजी एवं संघ को श्रद्धापूर्वक वस्त्र भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

संगठन मंत्री सुनील गंगवाल एवं उप संगठन मंत्री राजेंद्र सोनी ने बताया कि श्री मनीष जैन एवं श्रीमती पायल जैन शाह परिवार (धनबाद) द्वारा शास्त्र भेंट कर धर्म, ज्ञान एवं गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की गई।

कार्यक्रम में समाज समिति के वरिष्ठ सदस्य महावीर बाकलीवाल, भागचंद जैन, अरविंद गंगवाल, राकेश चादवाड़, सुनील गोधा, अनिल जैन (सोड़ा वाले), नवीन बाकलीवाल, अभिषेक जैन (बिट्टू), दिनेश जैन, पदमचंद जैन, अजीत जैन, सुधीर जैन बोहरा, राकेश छाबड़ा, अशोक जैन, ताराचंद वेद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरु भक्ति और समर्पण का संदेश दिया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, सेवा और गुरु महिमा का अद्भुत संगम बनकर सभी श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।

श्रद्धालुओं ने गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी ससंघ के मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य माना।

2 अगस्त को होगा भव्य चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव

उल्लेखनीय है कि गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 26 जुलाई को श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में सम्पन्न हुआ था। अब 2 अगस्त 2026 (रविवार) को मंदिर परिसर में भव्य चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मानुरागी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ एवं माताजी के मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar