Tuesday, July 28, 2026

64 दीपों से सजे वर्धमान स्तोत्र पाठ में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ

जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वात्सल्य द्वारा श्री दिगम्बर जैन मंदिर, आदिनाथ महारानी फार्म में 64 ऋद्धि मंत्रों से युक्त दीपकों के साथ श्री वर्धमान स्तोत्र पाठ का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पंडित अजीत जैन के सान्निध्य में श्री वर्धमान स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया। आयोजन का संयोजन प्रदीप–गुड्डी पाटनी एवं विमला–दौलत जैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक–नीलू गंगवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर रीजन अध्यक्ष सुनील बज, रीजन कार्याध्यक्ष सुरेश जैन (बांदीकुई), शाबाश इंडिया के संपादक राकेश–समता गोदिका, सोशल ग्रुप गुलाबी नगर की अध्यक्ष सुशीला–विनोद बड़जात्या, प्रमिला शाह (अध्यक्ष, जैन भारती), सुनील बड़जात्या (मैत्री ग्रुप), ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश राज लुहाड़िया, अध्यक्ष अनिल–बीना टोंग्या, मंत्री अनिल–रेखा झांझरी, कोषाध्यक्ष सुरेश–मीनू जैन, संगठन मंत्री निर्मल–ऊषा सेठी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, उपाध्यक्ष विजय सौगानी, मंत्री राजेश बोहरा, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, सदस्य संतोष गंगवाल, राकेश पाटोदी, विमल जैन (एडवोकेट), प्रदीप बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान महावीर की स्तुति एवं दीप आराधना के माध्यम से धर्मलाभ अर्जित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar