Wednesday, July 22, 2026

श्री महावीर कॉलेज को ‘एक्सीलेंस इन एकेडमिक्स एंड प्लेसमेंट्स’ सम्मान

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री महावीर कॉलेज, जयपुर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार एवं श्रेष्ठ प्लेसमेंट उपलब्धियों के लिए ‘Excellence in Academics and Placements’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फर्स्ट इंडिया द्वारा आयोजित एजुकेशन समिट–2026 (सीजन–8) में प्रदान किया गया।

सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रदान किया। इस अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा तथा फर्स्ट इंडिया के सीईओ पवन अरोड़ा भी उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने पैनलिस्ट के रूप में भी सहभागिता निभाई।

प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महावीर कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल लर्निंग, इंडस्ट्री इंटरेक्शन, इंटर्नशिप एवं बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस उपलब्धि पर महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री उमरावमल संघी, मानद मंत्री श्री सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष श्री महेश काला तथा कॉलेज कन्वीनर सीए प्रमोद पाटनी ने कॉलेज परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री महावीर कॉलेज भविष्य में भी शिक्षा, नवाचार एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar