
अजमेर | शाबाश इंडिया।
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 के प्रांतीय स्लोगन “फ्लाइट ऑफ ड्रीम” के प्रमुख सेवा प्रकल्प “मिशन मुस्कान” के अंतर्गत लंबे अंतराल के बाद अजमेर में हुई झमाझम बारिश के बीच शास्त्री नगर स्थित दृष्टिबाधित बालिकाओं के आवासीय विद्यालय में सेवा कार्य आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानन्द जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित विद्यालय में अध्ययनरत 35 दृष्टिबाधित बालिकाओं को अजमेर के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन जलेबी, कचोरी एवं खिचड़ी का स्नेहपूर्वक अल्पाहार कराया गया। बारिश के सुहावने मौसम में आयोजित इस सेवा कार्य से बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान और प्रसन्नता देखने को मिली।
क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन आर.पी. अग्रवाल एवं पूर्व सचिव लायन सुषमा अग्रवाल के सहयोग तथा मिशन मुस्कान के प्रांतीय सभापति लायन अतुल पाटनी के संयोजन में यह सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। सुबह से हो रही तेज बारिश के बावजूद सभी सदस्यों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ सेवा गतिविधि को सफल बनाया।
कार्यक्रम से पूर्व गो-रक्षक एवं लाडली घर के संस्थापक पूज्य श्री कृष्णानन्द जी महाराज ने अग्रवाल दंपति के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
प्रांतीय सभापति लायन अतुल पाटनी ने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा प्रकल्पों का निरंतर संचालन कर रहा है। मिशन मुस्कान का उद्देश्य जरूरतमंद, दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के जीवन में सेवा, स्नेह और सम्मान के माध्यम से खुशियां पहुंचाना है।


