
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जयपुर। त्रिवेणी नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का 31वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा एवं श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं की सहभागिता से सिद्धचक्र विधान का आयोजन हुआ। सायंकाल मंदिर परिसर में 108 दीपकों से भव्य महाआरती की गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
साधु सेवा समिति एवं मंदिर के उपाध्यक्ष श्री महावीर कासलीवाल ने बताया कि स्थापना दिवस के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, एकता एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र काला, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष शिमला पापड़ीवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।


