Tuesday, July 21, 2026

लायंस क्लब जयपुर मेट्रो का पदस्थापना समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जयपुर। लायंस क्लब जयपुर मेट्रो का पदस्थापना समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लायन कुलभूषण मित्तल, कीनोट स्पीकर लायन रोशन सेठी, पदस्थापना अधिकारी लायन सतीश बंसल तथा इंडक्शन ऑफिसर लायन जी.एस. गर्ग रहे। कार्यक्रम के चेयरपर्सन लायन वीरेंद्र करोड़िया, कन्वीनर लायन नेमीचंद पाटनी, कोऑर्डिनेटर लायन सुरेंद्र जैन तथा नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन गोविंद शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डिग्गीवाल, सचिव लायन अनिल जैन तथा कोषाध्यक्ष लायन निर्मल सांगी सहित नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदस्थापना अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे लायनवाद के आदर्शों का पालन करते हुए सेवा, मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करें।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डिग्गीवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल सेवा, सहयोग, पारदर्शिता, नवाचार और टीम भावना को समर्पित रहेगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक सेवा परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, लायन सदस्यों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar