
जयपुर | शाबाश इंडिया।
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, तिलक नगर के छात्र सात्विक काला ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाया है।
सात्विक काला, सचिन काला एवं आशिमा काला के सुपुत्र हैं। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सात्विक काला को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके निरंतर सफलता के पथ पर अग्रसर रहने की शुभेच्छा व्यक्त की।


