Tuesday, July 21, 2026

निःशुल्क ज्योतिष एवं चिकित्सा शिविर में डॉ. अशोक दुबे का हुआ सम्मान

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जयपुर। भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट एवं श्री साईनाथ सेवा धाम समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री साई बाबा मंदिर, सर्वानंद पार्क, सिंधी कॉलोनी, राजा पार्क में एकदिवसीय निःशुल्क ज्योतिष परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में श्री त्रिकाल ज्योतिषम् के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. ओपी शास्त्री के नेतृत्व में जयपुर के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों ने जन्मकुंडली, फलादेश, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा एवं अंक ज्योतिष के माध्यम से निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। श्रद्धालुओं को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार सरल एवं सटीक उपाय भी बताए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक परनामी, साईनाथ सेवा धाम समिति के सदस्य एवं निवर्तमान पार्षद घनश्याम चंदलानी तथा ज्योतिषाचार्य पं. ओपी शास्त्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. अशोक दुबे को सम्मानित किया।

शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई, जिसका लोगों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही और आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar