Tuesday, July 21, 2026

भारतीय जैन मिलन, जयपुर शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जयपुर। भारतीय जैन मिलन, जयपुर शाखा द्वारा संघी जी का मंदिर, सांगानेर में नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर सुरेन्द्र जैन (दिल्ली), राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीर संजय जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन पाटनी (अजमेर) एवं क्षेत्रीय मंत्री वीर विजय पोखरना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने सेवा, संस्कार, समर्पण एवं संगठन की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन, जयपुर शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें वीर अनिल जैन को शाखा अध्यक्ष एवं वीर ऋषि जैन को शाखा सचिव मनोनीत किया गया। महिला संभाग में वीरांगना अनीता जैन को अध्यक्ष, वीरांगना सुनीता जैन को कार्यकारी अध्यक्ष तथा वीरांगना अनीता बारदार को महिला संभाग सचिव का दायित्व सौंपा गया।

समारोह में वीर विनय पाटनी, वीर सी.पी. कटारिया, वीरांगना सुनीता गंगवाल, वीरांगना संतोष पोखरना सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि जैन समाज में एकता, संस्कार, सेवा, धार्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि वर्षभर युवा एवं महिला सशक्तिकरण, प्रतिभा सम्मान, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, जीवदया तथा जरूरतमंद समाजबंधुओं की सहायता जैसे विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं के लिए स्नेहिल सहभोज का आयोजन किया गया। आत्मीयता, सौहार्द एवं सामाजिक एकता से परिपूर्ण यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar