Saturday, July 18, 2026

मिशन मुस्कान के तहत 50 जरूरतमंद बच्चों को मिले नए गणवेश, चेहरों पर बिखरी मुस्कान

अजमेर (शाबाश इंडिया)।

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन के प्रांतीय स्लोगन “फ्लाइट ऑफ ड्रीम” के प्रमुख सेवा प्रकल्प “मिशन मुस्कान” के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था ने 50 जरूरतमंद बच्चों को नए गणवेश वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से अलवर गेट स्थित झलकारी नगर के बावड़ी पाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र के 30 बच्चों तथा आदर्श नगर स्थित ज्योति नगर के बड़ा बगरू आंगनवाड़ी केंद्र के 20 बच्चों को नवीन गणवेश उपलब्ध कराए गए। नए गणवेश पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं उनके अभिभावकों ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि कार्यक्रम का सफल संयोजन मिशन मुस्कान के प्रांतीय संयोजक लायन अतुल पाटनी ने किया। इस दौरान बड़ा बगरू आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता कामिनी कच्छावा एवं सहायिका ज्योति यादव तथा बावड़ी पाड़ा आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता गायत्री जनोटिया एवं सहायिका अनिता देवी को बच्चों के लिए गणवेश सौंपे गए। इसके बाद बच्चों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में गणवेश पहनाए गए, जिससे उनमें उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि मिशन मुस्कान के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके जीवन में नई आशा एवं मुस्कान लाने का यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar