
उदयपुर | शाबाश इंडिया।
उदयपुर। टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर एसपी ऑटो मोटिव के मादड़ी स्थित शोरूम में शनिवार को नई टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने वाहन का अनावरण करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नई टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक एक बार पूर्ण चार्ज होने पर एमआईडीसी प्रमाणित 600 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान करती है। इसमें 120 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 263 किलोमीटर तक चलने योग्य ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।
नई सिएरा इलेक्ट्रिक में हेड-अप डिस्प्ले, 540 डिग्री सराउंड कैमरा, 12 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस साउंड, लेवल-2 प्लस एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), तीन स्क्रीन वाला आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम तथा पैनोरमिक सनरूफ जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाती हैं।
एसपी ऑटो मोटिव के प्रतिनिधियों ने बताया कि टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है। वाहन की बुकिंग एवं डिलीवरी मादड़ी स्थित शोरूम से शुरू कर दी गई है।
लॉन्च समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, ऑटोमोबाइल प्रेमी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक के आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक, लंबी रेंज एवं उन्नत सुरक्षा सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी का मजबूत विकल्प बताया।
रिपोर्ट : राकेश शर्मा ‘राजदीप’


