सेवा अभियान के तहत वस्त्र, दवाइयाँ एवं दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई
जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगंबर जैन महासमिति, पश्चिम संभाग, जयपुर द्वारा सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के तहत आशा भवन में जरूरतमंदों के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नए एवं उपयोगी पुराने वस्त्र, दवाइयाँ, कॉस्मेटिक सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ वितरित कर जरूरतमंदों की सहायता की गई।
महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पश्चिम संभाग के सदस्य चिकित्सा, योग, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जीवदया तथा विभिन्न चैरिटेबल गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी सेवा भावना के तहत आशा भवन में यह सामग्री वितरण अभियान आयोजित किया गया।
आशा भवन परिवार ने महासमिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जस्टिस एन.के. जैन, शैलेन्द्र जैन, सरला संघी, मंजूलता छाबड़ा, भागचंद गंगवाल, कमल कुमार जैन, मंजू कोड़ीवाल, शिरीष कोड़ीवाल, रेखा संघी, प्रमिला सोगानी, ताराचंद सोगानी तथा डॉ. महेंद्र छाबड़ा सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
महासमिति ने बताया कि इस सेवा अभियान से प्रेरित होकर कई अन्य सदस्यों ने भी भविष्य में जरूरतमंदों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में दिगंबर जैन महासमिति, पश्चिम संभाग ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए ऐसे जनकल्याणकारी अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।


