लायंस क्लब अजमेर आस्था के ‘मिशन मुस्कान’ के तहत बच्चों को नए वस्त्र भेंट
अजमेर | शाबाश इंडिया।

लायंस क्लब अजमेर आस्था ने लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 के प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम ‘मिशन मुस्कान’ के अंतर्गत जवाहर नगर फर्स्ट एवं हरी नगर आंगनवाड़ी में अध्ययनरत 44 बच्चों को नए वस्त्र भेंट कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
क्लब अध्यक्ष कमल बाफना ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान अतुल पाटनी के निर्देशन तथा समाजसेवी राकेश पालीवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों को उपहार स्वरूप नए पैंट, टी-शर्ट एवं ट्यूनिक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हरी नगर आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता मोनिका कनोजिया, सहायिका सिंपल प्रजापत तथा जवाहर नगर फर्स्ट की कार्यकर्ता वंदना गोयल एवं सहायिका नीता शर्मा का भी सम्मान किया गया।
समाजसेवी राकेश पालीवाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अनेक बच्चों के लिए आंगनवाड़ियां शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे बच्चों को गणवेश एवं अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर उनका उत्साहवर्धन करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब अजमेर आस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा।
कार्यक्रम में अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मधु पाटनी, दोनों आंगनवाड़ियों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता ललिता रावत सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


