Wednesday, July 15, 2026

भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा विराजमान होने के बाद सुखोदय तीर्थ में उमड़ रहे श्रद्धालु

नौगामा (बांसवाड़ा)। शाबाश इंडिया।


सुखोदय तीर्थ नसिया जी के निर्माणाधीन नवीन जिनालय में भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा विराजमान होने के बाद दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। नौगामा नगर में धार्मिक उत्साह और खुशी का वातावरण बना हुआ है तथा पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण से गुंजायमान है।

हरियाणा प्रांत के समाजसेवी सुनील जैन, जो गढ़ी से कुशलगढ़ रोड निर्माण कार्य में कॉन्ट्रेक्टर हैं, ने तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन किए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे से गांव नौगामा में इतने विशाल और भव्य जैन मंदिरों का होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र पर आकर भगवान के दर्शन करना उनका सौभाग्य है।

इस अवसर पर जैन समाज नौगामा की ओर से सुनील जैन एवं उनके साथ आए रामकुमार तथा संतोष शर्मा का पगड़ी पहनाकर, शाल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सुनील जैन ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए उनके योग्य जो भी कार्य होगा, वे उसे करने का प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भगवान कलिजरा नगर से नौगामा नगरी तक सड़क मार्ग को उनकी मशीनरी के सहयोग से दुरुस्त करवाया गया, जिसके लिए नौगामा जैन समाज ने उनका आभार व्यक्त किया।

शाम को तीर्थ क्षेत्र में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती करने का प्रथम सौभाग्य गांधी राजेश कुमार एवं शांतिलाल परिवार को प्राप्त हुआ। जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी ने पुण्यार्जक परिवारों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वर्तमान हॉस्पिटल के प्रोपराइटर धनपाल पंचोरी, भरत पंचौरी, प्रदीप पिंडारमिया, चौधरी नंदन जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar