कुचामन। शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत “सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य को साकार करते हुए देवपितृकार्य भौम अमावस्या के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य किए गए।
इस अवसर पर श्रीमती मैना देवी–कमल कुमार पहाड़िया परिवार, कुचामन तथा श्रीमती ममता–नवीन कुमार–प्रकाशचंद काला परिवार, सीकर (वर्तमान निवास अंगुल, ओडिशा) के सहयोग से शाकंभरी गौशाला एवं कुचामन खारड़े में गोमाता को हरा चारा खिलाकर गोसेवा की गई।
इसके साथ ही अपनाधर में निवासरत 65 प्रभुजनों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। संस्था द्वारा लाचार, बीमार एवं असहाय लोगों की सेवा कर मानवता और करुणा का संदेश दिया गया।
संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि सेवा कार्य में श्रीमती मैना देवी, श्रीमती ममता, सिद्धार्थ, नीरज, रेखा पहाड़िया, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेश कुमार, वीर सुभाषचंद गंगवाल, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, महेश हुरकट, धीरज रामचन्द्रका, जगदीश, नरेंद्र, मुकेश कुमावत एवं संतोष सैन सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।
महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। संस्था भविष्य में भी सेवा कार्यों के माध्यम से समाजहित में निरंतर योगदान देती रहेगी।
– वीर सुभाष पहाड़िया


